Ghatsila News: जामबनी में हाथियों ने धान के बिचड़े को रौंदा
घाटशिला, जुलाई 14 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के गांवों में जंगली हाथियों का उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंचायत अंतर्गत राजाबासा जंगल में डेरा डाले करीब 25 हाथी रात में गांवों घुस कर भारी उपद्रव मचा रहे हैं। विगत रात हाथियों का दल जामबनी गांव के पास आ पहुंचा। हाथियों ने कई किसानों के खेतों में धान के बिचड़ा को पैरों से रौंद कर और खाकर नष्ट कर दिया। बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की रोपनी नहीं कर पा रहे हैं। हाथी बिचड़ा को नष्ट कर रहे हैं। पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने हाथियों के उपद्रव पर चिंता जाहिर की है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: खेतों में धान के बिचड़े को नष्ट कर रहे हैं हाथी,किसान चिंतित उन्होंने कहा है कि पिछले कई दिनों से पंचायत क्षेत्र के गांवों में हाथी तबाही मचा रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.