घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के खांकड़ा चौक के ग्रामीण जान जोखिम में डाल बांस की कमजोर पुलिया से नाला पार करते हैं। विगत दो दिनों से हुई बारिश के कारण नाला में पानी का बहाव तेज होने से पुलिया कमजोर हो गयी है। ग्राम प्रधान बाल्ही सोरेन ने कहा कि अगर भारी बारिश हुई तो ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर बनाई गई बांस की पुलिया पानी में बह जाएगी और पांच परिवारों का यह गांव टापू बन जाएगा। ग्राम प्रधान के मुताबिक बारिश के कारण इस गांव के चारों ओर जल का जमाव हो गया है। बांस की पुलिया के पास भी पानी जमा है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: जान जोखिम में डाल बांस की पुलिया से नाला पार करते हैं खांकड़ा चौक के ग्रामीण इस गांव से निकलने के लिए बांस की पुलिया के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है। बांस की पुलिया से ना...