घाटशिला, जुलाई 20 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना परिसर में 24x7 सिक्योरिटी सर्विस द्वारा विशेष भर्ती अभियान के तहत एक दिवसीय विशेष बहाली कैम्प का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे से ही क्षेत्र के युवा बड़ी संख्या में कैम्प स्थल पर पहुंचे और सुरक्षा गार्ड पद के लिए आवेदन जमा किए। भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कंपनी के अधिकारी राजीव कुमार एवं रवीन्द्र कुमार मिश्रा मौजूद रहे। इस संबंध में रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया गया कि इस विशेष भर्ती अभियान के दौरान कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें 15 महिलाएं शामिल हैं। आवेदनकर्ताओं के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच की गई। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...