Ghatsila News: जादूगोड़ा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ भाजपा ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
घाटशिला, जुलाई 4 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध, सड़क हादसों और चोरी-छिनतई की घटनाओं के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जादूगोड़ा मंडल ने थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्षा तनुश्री नंदा त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पुलिस गश्त बढ़ाने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की। पत्रकारों से बातचीत में तनुश्री ने कहा कि साइबर ठगी, सड़क दुर्घटनाओं और महिलाओं से छिनतई की बढ़ती घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा जनहित में उग्र आंदोलन करेगी। यह भी पढ़ें- टोल ब्रिज को जाम कर आवागमन किया बाधित इस दौरान वरिष्ठ नेता मनोज प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह परमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.