घाटशिला, नवम्बर 22 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिला ग्रामीण भाजपा के जिलाध्यक्ष सत्य तिवारी के निर्देशानुसार जादूगोड़ा मंडल भाजपा की नई समिति एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष तनुश्री नंदा त्रिपाठी ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व की अनुमति के बाद शनिवार को नई कार्यकारिणी की सूची जारी की। घोषित कमेटी में केदारनाथ मिश्रा एवं संदीप कुमार (रोहित राकेश सिंह) को मंडल महामंत्री बनाया गया है। वहीं चंद्राई हांसदा, हेमंत राजवाड़, बर्धमान गुप्ता एवं डॉली मुखी को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उज्ज्वल गुप्ता, रंजू गोस्वामी, विनती पाल एवं विक्रम हेम्ब्रम को मंडल मंत्री बनाया गया है। गणेश क्षत्री को कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार विश्वकर्मा को कार्यालय प्रभारी, विश्वजीत नंदा को सोशल मीडिया प्रभारी,...