घाटशिला, अगस्त 26 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मुटूरखाम पंचायत अंतर्गत जाड़ाबनी गांव के ग्रामीणों ने निर्वाचक नामावली 2026 - 27 में गांव का नाम दर्ज नहीं होने की शिकायत को लेकर सोमवार को अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा को ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन माझी बाबा शास्त्री हेंब्रम के नेतृत्व में सौंपा गया। ग्रामीणों ने बताया कि वे पूर्वी सिंहभूम जिले के मुटूरखाम पंचायत अंतर्गत जाड़ाबनी गांव के निवासी हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: जाड़ाबनी गांव का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापनगांव का नाम दर्ज कराने की मांग निर्वाचक नामावली 2026 - 27 के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद पांच अगस्त को प्रकाशित मतदाता सूची में जाड़ाबनी गांव का नाम दर्ज नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सूची में...