Ghatsila News: जरूरी दस्तावेज के साथ बैग गिरा, थाना में शिकायत
घाटशिला, जुलाई 13 -- Ghatsila News: गालूडीह। जरूरी दस्तावेज खो जाने पर गालूडीह थाना में एक सामान्य डायरी दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता अरूण गुप्ता ने बताया कि उनका बैग गिर जाने से उसमें रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और बैंक की पासबुक गुम हो गई है। बताया कि शुक्रवार को गालूडीह बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बैग कहीं गिर गया। काफी खोजबीन के बाद भी दस्तावेज नहीं मिले। थाना प्रभारी ने शिकायत के आधार पर सामान्य डायरी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आसपास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ की है। साथ ही दस्तावेज मिलने पर थाना में जमा करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Hapur News: हाफिजपुर पुलिस व यातायात पुलिस ने महिला को लौटाए 6800 रुपये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.