घाटशिला, जुलाई 28 -- Ghatsila News: पोटका। जमशेदपुर वन प्रमंडल में सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद विमद कुमार ने इसे अपने लिए गर्व और बड़ी जिम्मेदारी का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि वे विभागीय अधिकारियों एवं पूरी टीम के साथ समन्वय स्थापित कर वन एवं वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा जनहित से जुड़े सभी दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे डीएफओ सबा आलम अंसारी के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और प्रेरणा में कार्य करते हुए विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रयास करेंगे। उनका उद्देश्य वन संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और आम जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: जमशेदपुर वन प्रमंडल के नए एसीएफ ने संभाला पदभार ए...