घाटशिला, जुलाई 19 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़, संवाददाता। प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष सतदल गिरी के नेतृत्व में विभिन्न जन समस्याओं को लेकर बीडीओ बबली कुमारी एवं सीओ मनोहर लिंडा के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्र लाभुकों का सर्वे कर आवास उपलब्ध कराने, विभिन्न पंचायतों में जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण, वृद्धावस्था पेंशन, स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन राशि एवं मैया सम्मान योजना के लाभुकों को समय पर जोड़ने और भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में कोकपाड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत भवन में डीप बोरिंग कर जलापूर्ति योजना से जोड़ने, मौदासूली, आमाडुबी तथा दोलकी मुस्लिम टोला में चापाकल लगाने, हरिनडुंगरी से चाकुलिया तक विद्युत आपूर्ति एवं लोड सेटिंग में सुधार करने की भी मांग की गई।...