Ghatsila News: जगन्नाथपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वच्छता एवं जलसहिया कर्मियों के लिए लगाया गया खास स्वास्थ्य और सुरक्षा कैंप
घाटशिला, सितम्बर 30 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को स्वच्छता कर्मियों के लिए एक खास स्वास्थ्य और सुरक्षा कैंप लगाया गया। इसमें प्रखंड वार रूम के कर्मचारी, पंचायत सुपरवाइजर और अलग-अलग पंचायतों के स्वच्छता एवं जलसहिया कर्मी शामिल हुए। डॉक्टरों ने सभी स्वच्छता कर्मियों की सेहत की जांच की। इसमें उनका सामान्य स्वास्थ्य और ब्लड प्रेशर चेक किया गया। जिनमें कोई दिक्कत पाई गई उन्हें सलाह और दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। कर्मियों को काम के दौरान अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने और साफ-सफाई के लिए जरूरी उपकरण इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम ने कहा कि स्वच्छता कर्मी रोज साफ-सफाई में अहम रोल निभाते हैं, इसलिए उनकी सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.