घाटशिला, अगस्त 27 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला के दारीसाई स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य द्वार पर 21 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे मजदूरों से घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने मुलाकात की। विधायक ने मजदूरों की समस्याओं और मांगों को विस्तारपूर्वक सुना तथा उनके समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि किसी संस्थान में लंबे समय तक सेवा देने वाले मजदूरों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ देखना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की जानकारी लेकर उचित समाधान कराने की बात कही।धरना पर बैठे मजदूर सनातन महतो और रतिकांत सिंह पिछले करीब 30 वर्षों से कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में कार्य से बैठाए जाने के बाद दोनों मजदूर पुनः काम पर योगदान देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं।व...