Ghatsila News: छत पर सफाई कर रहा युवक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया, मौत
घाटशिला, अक्टूबर 7 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित मुस्लिम बस्ती से सटे बंद पड़े बेम्को कारखाना के गेट के पास रहने वाले रत्नेश कुमार के पुत्र घनश्याम कुमार उर्फ छोटू (20 वर्ष) की मंगलवार को हाई वोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद रत्नेश कुमार के घर के पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक समीर कुमार मोहंती भी पहुंचे और घटना पर गहरा शोक जताया। पुलिस ने शव को कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, घनश्याम कुमार उर्फ छोटू अपने घर की छत पर चढ़ कर सफाई का कार्य कर रहा था। सफाई करने के दौरान छत के ऊपर से गुजरे 11000 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया। नंगे तार के संपर्क में आते ही करंट के प्रभाव से वह छत पर गिर पड़ा। घर के लोगों को जब घटना की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.