घाटशिला, जुलाई 31 -- Ghatsila News: चुडिंदा मध्य विद्यालय में शनिवार को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक खेला राम हांसदा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय का माहौल भावुक हो गया। छात्रों और शिक्षकों ने नम आंखों से अपने प्रिय गुरु को विदाई दी। विद्यालय में पिछले 31 साल 10 महीना 10 दिन वर्षों से अपनी सेवा दे रहे शिक्षक खेलाराम हांसदा 31 जुलाई के महीने सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में उन्होंने सैकड़ों छात्रों को शिक्षा देकर जीवन की राह दिखाई। उन्होंने कहा कि शिक्षक के दौरान जिस विधालय से मैंने पढ़ाई की उसी विधालय में 17 साल सेवा देने का मौका मिला उसके बाद अन्य 3-4 विधालय में शिक्षक के रूप में रहा। सेवानिवृत्त शिक्षक ने कहा "ये 32 साल मेरे जीवन के सबसे सुनहरे पल थे। बच्चों का प्यार और आप सबका सहयोग क...