घाटशिला, सितम्बर 21 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत चालुनिया पंचायत के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे चालुनिया गांव में सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी 44वें वर्ष दुर्गा पूजा आयोजित कर रही है। कमेटी द्वारा दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है। पूजा के सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। ‌कमेटी में पुलक दास अध्यक्ष, राहुल माइती उपाध्यक्ष, हिमांशु माइती सचिव और मिथून माइती कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। ‌कमेटी के सचिव हिमांशु माइती ने बताया कि भव्य तरीके से शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा आयोजित होगी। दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है। ‌भव्य पंडाल का निर्माण होगा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: विधायक ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया खूंटी पूजन पूजा के दौरान 18, 19 और 20 अक्तूबर को विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक अनुष्...