घाटशिला, अक्टूबर 11 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्टील फैक्ट्री परिसर में वर्ष 1976 में आयोजित मानस चतु:शती यज्ञ के 50 वर्ष पूरे होने पर 23 से 29 नवंबर तक सात दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 28 नवंबर को 1.25 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।आयोजन समिति के रवि झुनझुनवाला, विकास लोधा, नीता झुनझुनवाला और वीणा रुंगटा ने बताया कि समारोह के दौरान सीताराम शास्त्री सप्ताहव्यापी राम कथा का वाचन करेंगे। इसके अलावा यज्ञ, अखंड हरिनाम कीर्तन, राम दरबार पूजन, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलश यात्रा, रामायण की चौपाइयों पर आधारित अंताक्षरी और महाआरती का आयोजन होगा।समिति यह भी पढ़ें- Palamu News: सुदना के श्री तुलसी मानस मंदिर परिसर से निकाली गई कलश यात्रा के अनुसार, गोस्वामी...