घाटशिला, जुलाई 18 -- Ghatsila News: चाकुलिया। मलेरिया मरीजों की पहचान के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड में 1012 लोगों की जांच हुई। राहत वाली बात है कि इनमें एक भी पॉजिटिव नहीं मिला। ‌मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर राजेंद्र नाथ महतो ने बताया कि विभाग मलेरिया के रोकथाम के लिए पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने बताया कि मलेरिया मरीजों की पहचान के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले 29 जून से 17 जुलाई तक चाकुलिया प्रखंड में 10,079 लोगों की जांच की गयी है। इनमें 15 मामले पॉजिटिव निकले हैं। ‌11 ब्रेन मलेरिया और चार सामान्य मलेरिया के मरीजों की पहचान हुई। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को दवाएं दी गईं और सभी मरीज ठीक हैं। इन मरीजों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...