घाटशिला, जुलाई 28 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में हाथी के हमले में दादा की मौत हो गयी, जबकि दस साल का पोता बाल-बाल बच गया। घटना सोमवार सुबह लगभग 5.45 बजे कालियाम पंचायत के कालियाम गांव की है। उस समय दादा अनिल महतो अपने पोता के साथ घर के पास ब्रश कर रहे थे। यह भी पढ़ें- चाकुलिया में हाथियों के हमले से मौत का सिलसिला जारीहाथियों का गांव में आना ग्रामीणों के मुताबिक कालियाम गांव में 20 हाथी घुस आए थे। सुबह में 19 हाथी जंगल की ओर चले गए, परंतु एक हाथी रह गया था। ग्रामीणों ने समझा कि सभी हाथी चले गये हैं। इसके बाद अनिल महतो अपने पोता नीतीश महतो के साथ घर के पास ब्रश करने लगे। तभी पास में छिपे हाथी ने अनिल महतो पर हमला कर दिया। उन्हें पटक दिया और दांत तथा पैर से जख्मी कर दिया। इस दौरान पास में ही ब्रश कर रहे...