घाटशिला, जुलाई 10 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया में आगामी 16 जुलाई को रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रथयात्रा के प्रति लोगों में खासा उत्साह है। विभिन्न कमेटियां तैयारी में जुट गयी हैं। चाकुलिया के नामोपाड़ा स्थित रासमंच से रथ यात्रा निकाली जाती है। इस रथ यात्रा की परंपरा 100 वर्ष पुरानी है। इस वर्ष भी कमेटी द्वारा रथ यात्रा की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। कमेटी के संरक्षक लक्ष्मी नारायण दास, कार्यकारी अध्यक्ष पतित पावन दास सचिव दिलीप कुमार दास, कोषाध्यक्ष उत्पल पंडा समेत कमेटी के अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। कमेटी के संरक्षक लक्ष्मी नारायण दास ने बताया कि यहां पर लगभग 100 वर्ष पहले चिंता मणी दास द्वारा रथ यात्रा शुरू की गई थी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: रथ पूजा महोत्सव व मेले की तैयारी शुरू, 15-16 ...