घाटशिला, जुलाई 12 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की जुगीतोपा पंचायत के सोनाहारा मौजा में स्थित खोड़ी पहाड़ी पहाड़ पूजा शनिवार को खोड़ी पहाड़ी संस्कृति रक्षा कमेटी के तत्वावधान में धूमधाम से हुई। अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए 12 मौजा के ग्रामीणों ने पूजा की। पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक समीर कुमार मोहंती भी पहुंचे और पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख और शांति की कामना की। यह पूजा सोनाहारा, सालुआडीह, रेंगड़पहाड़ी, लुआग्राम, आमलागोड़ा, भालुकापहाड़ी, मालकुंडी , सीजबेड़िया, हथियाशोली, कालीदासपुर, बड़शोल और कदमाशोली मौजा के ग्रामीणों द्वारा आयोजित होती है। पुजारी मिहिर सरदार, त्रिलोचन सरदार, जयंत सरदार, पूर्ण चंद्र सरदार ने मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...