Ghatsila News: चाकुलिया में झमाझम बारिश से धान की रोपनी में तेजी आयी
घाटशिला, जुलाई 18 -- Ghatsila News: चाकुलिया में पिछले पांच दिन हुई झमाझम बारिश से धान की रोपनी में तेजी आ गयी है। खेतों में पानी भर गया है। क्षेत्र के किसान कृषि कार्य में जुट गए हैं। धान की रोपनी के लिए खेत तैयार किया जा रहा है और रोपनी हो रही है। प्रखंड कृषि विभाग के मुताबिक पिछले पांच दिनों में 150 एमएम से अधिक बारिश हुई है। इसके कारण धान की रोपनी में तेजी आयी है। ग्रामीण इलाके की महिला मजदूरों को भी काम मिलने लगा है। किसानों के मायूस चेहरे खिल गए हैं। प्रखंड क्षेत्र में अब तक 12% धान की रोपनी होने का अनुमान है। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानंद घटवारी ने बताया कि विगत पांच दिनों से अच्छी बारिश हुई है और धान की रोपनी में तेजी आयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.