घाटशिला, नवम्बर 24 -- Ghatsila News: चाकुलिया : चाकुलिया के नोडल लैंपस में मंगलवार को किसानों के बीच गेहूं बीज वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर गेहूं बीज वितरण का उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर कृषि कार्यों और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।मौके पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। किसानों की खुशहाली और आर्थिक मजबूती के लिए कृषि क्षेत्र का विकास बेहद जरूरी है। किसानों को समय पर उन्नत किस्म के बीज, खाद एवं अन्य कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए, ताकि वे बेहतर उत्पादन कर सकें और उनकी आय में वृद्धि हो। उन्होंने...