घाटशिला, अक्टूबर 14 -- Ghatsila News: चाकुलिया: भारत सरकार और राज्य शहरी विकास अभिकरण के निर्देशानुसार चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 15 अक्टूबर को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।‌ कार्यपालक पदाधिकारी चाकुलिया नगर पंचायत द्वारा पत्र जारी कर क्षेत्र के सभी पत्रकारों, मीडिया कर्मियों, नगर पंचायत के संवेदकों और कार्यालय के कर्मचारियों को अपनी-अपनी साइकिल के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और सफल प्रतिभागियों को नगर पंचायत प्रशासन पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...