घाटशिला, अक्टूबर 8 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत प्रशासन के तहत सफाई अभियान शुरू किया गया है। इसको लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा ने विशेष दिशा निर्देश जारी किया है। नगर पंचायत के सफाई कर्मी विभिन्न वार्डों में सफाई करने में जुटे हैं। सफाई कर्मियों द्वारा सड़कों के किनारे की नालियों को साफ किया जा रहा है। पूजा पंडाल के आसपास साफ सफाई की जा रही है । सड़क के किनारे जहां तहां बिखरे कचरे को भी साफ किया जा रहा है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के मुताबिक सफाई अभियान नियमित रूप से जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Palamu News: खाप कटैया मोहल्ला में दुर्गोत्सव शुरू होने से पहले साफ-सफाई कराने की मांग की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...