Ghatsila News: चाकुलिया नपं में डेंगू के लार्वा की जांच के लिए टीम गठित
घाटशिला, अगस्त 5 -- Ghatsila News: चाकुलिया। बरसात के मौसम में चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में डेंगू जैसी गंभीर बिमारी के रोकथाम के लिए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू के लार्वा की जांच के लिए नगर पंचायत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। इस टीम द्वारा डेंगू लार्वा की जांच की जाएगी। डेंगू के लार्वा पाए जाने पर जांच दल द्वारा दंडात्मक शुल्क भी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि डेंगू का लार्वा स्वच्छ जल में पनपता है। इसलिए अपने घरों के आस-पास स्वच्छ जल का जमाव होने ना दें। घर के आंगन अथवा छत पर यदि टूटा-फूटा हुआ गमला, डब्बा, पुराना टायर इत्यादि पड़े हों तो उसे तत्काल हटा लें। कूलर का पानी निरंतर बदलते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.