Ghatsila News: चाकुलिया नपं: वार्ड नंबर एक में बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, परेशानी
घाटशिला, नवम्बर 3 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में गोविंदपुर में लगभग 22 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा है और इसमें ताला बंद है। लिहाजा ऐसी जगह पर शौचालय निर्माण के औचित्य पर सवाल खड़ा है। इस शौचालय का निर्माण 2015-16 में स्वच्छ भारत मिशन के दौर में हुआ था। निर्माण के बाद से यह शौचालय उपयोग में नहीं आया। चोर और उचक्कों ने शौचालय के सामानों की चोरी कर ली। तीन साल पूर्व नगर पंचायत के तहत इसका जीर्णोद्धार कार्य किया गया। बावजूद, यह शौचालय उपयोग में नहीं आया। दरअसल, शौचालय के आसपास आबादी भी नहीं है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: रखरखाव के अभाव में दम तोड़ रहा है 33 लाख का खेल मैदान इसलिए यह शौचालय उपयोग में नहीं आया और इतनी भारी भरकम राशि खर्च करने के बावजूद उपयोग में नहीं आया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.