घाटशिला, जुलाई 16 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत में आज यानी कि गुरुवार की शाम को रथ यात्रा निकाली जाएगी। परंतु वार्ड नंबर 11 में प्रभु जगन्नाथ की राह में कीचड़ भर गया है। इस कीचड़ भरी सड़क से प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा रथ पर विराजमान होकर गुजरेंगे। श्रद्धालुओं को रथ खींचने में भी भारी परेशानी होगी। रेलवे के अंडरपास से नेताजी सुभाष चौक और यहां से करीब 100 मीटर मुख्य सड़क पर कीचड़ फैल गया है। दरअसल, अंडरपास से सुभाष चौक तक रेलवे की जमीन पर बनी सड़क के गड्ढों में नगर पंचायत प्रशासन ने मिट्टी, बिल्डिंग मटेरियल और डस्ट भरवाया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: आज शाम निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा, तैयारी को दिया जा रहा है अंतिम रूप बारिश और भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन से सड़क के गड्ढों में डाली गई मिट्ट...