घाटशिला, अक्टूबर 14 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने एवं मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन ने बुधवार को द्वारा हरी झंडी दिखाकर फॉगिंग मशीन का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग कराई जाएगी। ताकि मच्छरों के प्रजनन पर नियंत्रण किया जा सके और नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। मौके पर पार्षद मौसमी मल्लिक,पार्षद गोपाल चन्द्र दास, पार्षद प्रतिनिधि राजेश नमाता, मुरारी लाल शर्मा नगर प्रबंधक अनंत कुमार खलखो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...