घाटशिला, अगस्त 4 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सोमवारी सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए और विकास योजनाओं तथा साफ सफाई पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न वार्ड के वार्ड पार्षदों ने नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता पर जोर दिया। बैठक में वार्ड नंबर 12 के दिघी के पास बेकार पड़े सामुदायिक हॉल सह वार्ड विकास केंद्र में डॉग शेल्टर खोलने पर चर्चा हुई। वहीं बाजार समिति के पास दुकान निर्माण करने की स्वीकृति दी गई। साथ ही पुराना बाजार में बिरसा चौक पर स्थित शौचालय के पास से अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलाव खराब पड़ीं स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने, सरकारी अस्पताल और ब्लॉक के पास सामुदायिक शौचालय की मरम्मत कराने, पूर्णापानी में सड़क क...