घाटशिला, अगस्त 6 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के जामबनी गांव में विगत रात जंगली हाथियों के एक दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने धान और सब्जी के खेतों को रौंदा और पौधों को खाया। हाथियों के आने की सूचना पाकर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम गांव पहुंच चुकी थी। बारिश हो रही थी और टीम के सदस्य और कुछ ग्रामीण गांव के क्लब भवन में थे। इस दौरान पास के जंगल से निकलकर आठ हाथी मुखिया दासो हेंब्रम और उनके भाई सिदाम हेंब्रम के खेतों में घुस गये। हाथियों ने करीब तीन बीघा खेत में रोपे गए धान के पौधों को खाकर और पैरों से रौंद कर बर्बाद कर दिया। हाथियों ने मुखिया के खेत में सब्जी की फसलों को भी रौंद कर बर्बाद कर दिया। इसके बाद हाथी जंगल की ओर चले गए। बारिश होने के कारण क्लब भवन में ठहरे क्विक रिस्पांस टीम के सदस्यों और ग्...