घाटशिला, नवम्बर 12 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी की गौशाला में 111वां दो दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव 17 और 18 नवंबर को धूमधाम से आयोजित होगा। इस दौरान कई धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गौशाला परिसर में रंगरोगन और साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। यह जानकारी गौशाला कमेटी के सचिव आलोक कुमार लोधा और गौशाला मेला के संयोजक अविनाश सुरेखा ने दी है। गौशाला कमेटी और मेला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। 17 नवंबर को प्रातः 8:00 बजे गौ माता का पूजन होगा, प्रातः 9:00 बजे गाजे-बाजे के साथ गौ माता का जुलूस निकाला जाएगा, अपराह्न 4:00 बजे गोपाष्टमी मेला का उद्घाटन होगा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: ...