घाटशिला, अगस्त 5 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत में पहाड़ और साल जंगलों से घिरे घाघरा गांव के पास स्थित घाघ झरना बारिश के मौसम में आकर्षण का केंद्र बना है। यह झरना प्रकृति का अनुपम उपहार है। इन दिनों लगभग 30 फीट की ऊंचाई से कल-कल की आवाज करता गिरता घाघ झरना का दूधिया पानी हर किसी को आकर्षित कर रहा है। खूबसूरत और हसीन वादियों के बीच स्थित इस झरना की अनुपम छटा पर्यटकों के लिए खास है। झरना का लुफ्त उठाने हर साल पर्यटक आते हैं। पर्यटकों का आना शुरू भी हो गया है। ‌अगर पर्यटन स्थल के रूप में इसका विकास हो तो पश्चिम बंगाल सीमा से सटे इस इलाके की तस्वीर और तकदीर बदल सकती है।

जानकारी जानकारी हो कि तीन राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र पहाड़ और घने जंगलों से घिरा प्रमुख धार्मिक स्थल गोटाशिला पह...