घाटशिला, अगस्त 10 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत में जंगली हाथियों का उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर कालियाम गांव और उसके आसपास के इलाके में हाथी लगातार उत्पात मचा रहे हैं। विगत रात जंगल से निकलकर एक हाथी कालियाम उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में घुस आया। हाथी ने विद्यालय में निर्मित रैंप को तोड़ डाला। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ देर तक हाथी विद्यालय परिसर में ही रहा और फिर जंगल की ओर चला गया। हाथियों के डर से इस गांव के ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे हैं। धान और सब्जी की खेती करने वाले किसान काफी चिंतित हैं। क्योंकि हाथी धान और सब्जी को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।‌

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...