घाटशिला, नवम्बर 3 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को उपायुक्त और असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर ब्लड बैंक सदर अस्पताल जमशेदपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर किया। रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इस दौरान डॉक्टर रंजीत कुमार मुर्मू ने कहा कि रक्तदान महादान है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर प्रणव बेहूरिया,सतीश वर्मा समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...