Ghatsila News: चाकुलिया: सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल में महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभायी
घाटशिला, अक्टूबर 21 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया की पुराना बाजार सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल में बुधवार को विजया दशमी के अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभायी। महिलाओं ने पहले मां दुर्गा को सिंदूर और मिठाई अर्पित कर पूजा अर्चना की। इसके बाद एक दूसरे के चेहरे पर सिंदूर लगाकर पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार के सुख और समृद्धि की कामना की। सिंदूर खेला के लिए महिलाओं का सुबह से ही पंडाल में आना शुरू हो गया था। देखते देखते पंडाल में मां दुर्गा के सामने महिलाओं की भीड़ लग गयी। पुराना बाजार सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा बुधवार की शाम को गाजे बाजे के साथ पक्का घाट तालाब में मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Delhi Traffic Advisory : दिल्ली में इन रास्तों पर फंसना तय! प्रतिमा विसर्जन आज, कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.