घाटशिला, अगस्त 8 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित टाऊन हॉल में राजकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर सनातनी युवा मंच एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सनातनी युवा मंच द्वारा केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में द्वितीय वर्ष शारदीय दुर्गा पूजा धूमधाम से आयोजित होगी। दुर्गा पूजा के सफल संचालन के लिए कमेटी का विस्तार किया गया। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष तिरुपति के बालाजी मंदिर की आकृति के भव्य पंडाल का निर्माण होगा। बैठक में सर्वसम्मति से सनातनी युवा मंच की कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अध्यक्ष राजेश सिंह,उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा,सचिव साइमंस कुमार,सह सचिव विक्रम बारीक,कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा सह कोषाध्यक्ष पिंटू सिंह चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे...