घाटशिला, जुलाई 16 -- Ghatsila News: चाकुलिया: बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती के प्रयास से चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को गुरुवार को एक्सरे पेपर उपलब्ध कराया गया। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक्स-रे जांच कराने में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी तथा स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी।मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, सिमदी के मुखिया साहेब राम मांडी, गौतम दास, राम बास्के, अमर हांसदा, मिथुन कर, हरो नायक अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...