Ghatsila News: चाकुलिया: विधायक कुमार मोहंती ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी
घाटशिला, अगस्त 8 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली चौक पर शनिवार को शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती पहुंचे। विधायक ने शहीद निर्मल महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो अमर रहे का नारा लगाया। मौके पर विधायक ने कहा कि हमें वीर शहीद निर्मल महतो के विचारों को समझना होगा और उनके विचारों के अनुरुप ही इस राज्य को ढालना होगा। इस अवसर पर झामुमो के प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, साहेब राम मांडी, नगर पार्षद मो गुलाब, गौतम दास, राहुल महतो, राजा बारिक, तरुण बेरा, मोहन माइती,विश्वजीत भोल समेत झामुमो के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: मनोहरपुर के उंधन गांव में शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.