घाटशिला, जुलाई 29 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 स्थित वन विभाग कार्यालय के पास विगत रात करीब 11:00 बजे एक हाथी चाकुलिया - माटिहाना सड़क पर आ पहुंचा।‌ यह हाथी पास स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी की गौशाला परिसर से निकल कर आया था। यह हाथी चावल खाने के लिए धर्म कांटा के पास खड़े चावल से लदे ट्रकों की तलाश करता रहा। हाथी ने चावल की बोरियों से लदे एक ट्रक पर बंधे तिरपाल को फाड़ कर चावल खाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो कुछ देर बाद यह हाथी गौशाला परिसर में घुस गया। इधर, हवाई पट्टी क्षेत्र से सटे बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा गांव में भी बुधवार की सुबह करीब छह बजे आठ हाथी घुस आए। हाथियों ने बांस के राइजोम को तोड़ना शुरू किया। ग्रामीणों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...