घाटशिला, जुलाई 14 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सिमदी पंचायत के भालुकापहाड़ी गांव के खगेश्वर महतो 18 नामक एक युवक की मंगलवार की दोपहर वज्रपात से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक खगेश्वर महतो के बड़े पिताजी खेत में बैल चरा रहे थे। खगेश्वर महतो बैल को लाने के लिए खेत जा रहा था। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान पेड़ पर वज्रपात हुआ और खगेश्वर महतो बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने एक निजी वाहन से उसे चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। यहां पर डॉक्टर साहिबा सोरेन ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस सीएचसी पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...