घाटशिला, सितम्बर 28 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में रेलवे के अंडरपास में जल का जमाव होने से राहगीरों और बाइक सवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही स्थिति रही और दुर्गा पूजा के दौरान अगर बारिश हुई तो फिर श्रद्धालुओं को बड़ी परेशानी होगी। पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है। फिर भी अंडरपास में जल का जमाव है। दरअसल, अंडरपास के घटिया निर्माण के कारण दीवारों से रेलवे ट्रैक का पानी झरना की तरह गिरता है। बारिश नहीं होने की स्थिति में भी ट्रैक का पानी अंडरपास में गिरता है। ‌जब बारिश होती है अंडरपास में पानी जमा हो जाता है। रेल प्रशासन का ध्यान इस और नहीं है। भारी बारिश होने से अंडरपास में घुटने तक पानी जमा हो जाता है। इससे आवागमन में परेशानी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...