घाटशिला, जुलाई 14 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने सुलभ शौचालय रखरखाव और उपयोग के अभाव में झाड़ियों में गुम हो गया है। शौचालय के चारों ओर झाड़ियां उगी हैं। शौचालय के उपर झाड़ियां चढ़ गयी हैं।प्रखंड कार्यालय आने वाले ग्रामीणों के हित का ख्याल रखते हुए तत्कालीन विधायक कुणाल षाड़ंगी ने वर्ष 2015-16 में विधायक निधि से पांच लाख की राशि से इस सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया था। महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय बने थे। विदित हो कि प्रखंड कार्यालय में काफी संख्या में ग्रामीण आते हैं। इस शौचालय के चालू नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ती है। लोगों का मानना है कि शौचालय चालू हो जाता तो आम लोगों को काफी सहूलियत होती। वैसे प्रखंड कार्यालय के अंदर शौचालय है। बर्ब...