Ghatsila News: चाकुलिया: पाकुड़िया में हाथियों ने सब्जी की फसलों को रौंदा, बांस के राइजोम तोड़े
घाटशिला, अगस्त 8 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे पाकुड़िया में विगत रात जंगली हाथियों ने सब्जी के खेतों में भारी उत्पात मचाया। बरबटी, झींगा और मकई की फसलों को खाकर और रौंद कर बर्बाद कर दिया। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल सीमा के जंगल से निकल कर कई जंगली हाथी गांव में घुस आए। हाथियों ने मंटु चरण महतो के खेत में झींगा की लतों को रौंद कर बर्बाद कर दिया। वहीं रिंकू महतो के खेत में बरबटी और मकई की फसलों को रौंद कर बर्बाद किया। हाथियों ने करीब डेढ़ बीघा खेत में सब्जी और मकई की फसलों को बर्बाद कर दिया। हाथियों ने अशोक महतो और शंकु महतो के बांस के बागान में बांस के अनेक राइजोम को तोड़ डाला। इसके बाद हाथी बंगाल सीमा के जंगल में चले गये। ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.