घाटशिला, नवम्बर 3 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी सोनू बेहरा और घाटशिला के विष्णु बेहरा मंगलवार को एक अनोखी धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। दोनों युवकों ने साइकिल से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय कर ओडिशा स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी धाम जाने का संकल्प लिया। अपनी यात्रा की शुरुआत करने से पहले दोनों युवकों ने चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नागा बाबा मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी दिलीप पति ने दोनों का पूजन संपन्न कराया और आशीर्वाद दिया। इसके बाद मंदिर के मुख्य द्वारा के पास चाकुलिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा और कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सह वार्ड नंबर सात की पार्षद के प्रतिनिधि मुरारी लाल शर्मा ने सोनू और विष्णु को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी ...