घाटशिला, सितम्बर 23 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड स्थित चालुनिया पंचायत के तुलसीबनी शिवराम आश्रम में बुधवार को हरि नाम संकीर्तन आयोजित हुआ। हरि नाम संकीर्तन में अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ‌हरि कीर्तन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं ने जमीन पर बैठकर खिचड़ी और सब्जी खायी। इस अवसर पर आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी, पद्मश्री जमुना टुडू, मानसिंह टुडू, पूर्णेन्दु महतो, सुभाष चन्द्र महतो, परेश प्रभु, सागर प्रभु, सुशेन प्रभु, तापस महतो समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...