घाटशिला, जुलाई 15 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम में बुधवार को प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का नेत्रदान अनुष्ठान वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न हुआ। ‌इसके बाद भगवान जगन्नाथ ने भक्तों को दर्शन दिए। मौके पर कीर्तन आयोजित हुआ। आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी ने बताया कि 16 जुलाई को रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।‌ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ पर विराजमान होकर मौसी बाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। इसको लेकर सुबह से ही जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना होगी। इधर, चाकुलिया नगर पंचायत के नामोपाड़ा रास मंच तथा जुगीपाड़ा स्थित राधेश्याम मंदिर से धूमधाम के साथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: तैयारियां पूरी, कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ क...