Ghatsila News: चाकुलिया: जामिरा पहुंचा नौ हाथियों का दल, दहशत
घाटशिला, सितम्बर 23 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बर्डीकानपुर- कालापाथर पंचायत के जामिरा में नौ जंगली हाथियों का एक दल पहुंच गया है। ग्रामीणों के मुताबिक सभी हाथी जामिरा पहाड़ पर स्थित जंगल में हैं। हाथियों के आने के कारण आसपास के गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं। क्षेत्र के किसान भी चिंतित हैं। क्योंकि जंगली हाथी खेतों में खड़े धान के पौधों को खाकर और पैरों से रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं। शाम होते ही जंगली हाथी जंगल से निकल कर धान के खेतों में उतर आते हैं और भारी नुकसान पहुंचाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त सभी हाथी सातनाला के पास स्थित जंगल से इस इलाके में आ पहुंचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग इन हाथियों को किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए। ताकि जान और माल का नुकसान नहीं हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.