Ghatsila News: चाकुलिया: चितालडांगा में चड़ईडुबा नाला पर निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन बह जाने से परेशानी बढ़ी
घाटशिला, अगस्त 17 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालियाम पंचायत के चितालडांगा के पास चढ़ईडुबा नाला पर निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन पिछली रात हुई बारिश के दौरान नाला में पानी के तेज बहाव से बह गया। इससे इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। यह पुल कालियाम पंचायत को मुटूरखाम में चाकुलिया धालभूमगढ़ मुख्य सड़क से जोड़ने वाला प्रमुख पुल है। यहां पर 30 साल पुराने जर्जर पुल को तोड़ कर नए पुल का निर्माण हो रहा है। पुराने पुल को तोड़ने के बाद आवागमन के लिए संवेदक द्वारा डायवर्सन बनाया गया था। बारिश के कारण नाला में पानी का बहाव तेज हुआ और डायवर्सन बह गया। इससे कालियाम पंचायत के गांवों के ग्रामीणों का मुटूरखाम से संपर्क कट गया है। कालियाम पंचायत के ग्रामीणों का कोकपाड़ा स्टेशन जाना बंद हो गया है। पंचायत के मजदूरों का जमशेदपुर सहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.