Ghatsila News: चाकुलिया: घर से निकला सांप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
घाटशिला, जुलाई 2 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित स्वर्णरेखा कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ओम प्रकाश कुशवाहा के घर में एक सांप निकल आया। घर में सांप होने की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित रूप से घने जंगल में छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.