घाटशिला, जुलाई 27 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत में अप रेलवे लाइन से सटे गोदराशोल गांव में विगत रात्रि 20 हाथियों के एक दल ने जमकर गदर मचाया।‌ हाथी रेलवे लाइन से सटे खेतों में धान के बिचड़े और सब्जी की फसलों को खाकर और पैरों से रौंद कर तहस- नहस कर दिया। किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। हाथियों ने गांव के अशोक नायक, प्रफुल्ल नायक, सुभाष नायक, महेंद्र नायक, निमाई नायक, भूषण नायक, विश्वनाथ नायक के खेतों में धान के पौधों को बर्बाद कर दिया। वहीं हराधन नायक के खेत में परवल की फसल को नष्ट कर दिया। हाथी कई घंटा तक अप रेल लाइन के किनारे रहे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बेनासोली काजू जंगल में 6 से अधिक हाथियों के आने से दहशत भोर में सभी हाथी कालियाम गांव की ओर चले गए और जमकर उत्पात मचाया। गोदराशोल के किसानों...