घाटशिला, अक्टूबर 26 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत अंतर्गत पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे केंदाडांगरी गांव में इस वर्ष नेताजी यूथ स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में काली पूजा धूमधाम से आयोजित की जाएगी। इस बार पूजा का मुख्य आकर्षण आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर की आकृति पर बनने वाला भव्य पंडाल होगा। पंडाल का निर्माण लगभग 80 फीट ऊंचा और 75 फीट चौड़ा किया जाएगा। इसकी भव्यता और आकर्षक कलाकारी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: केरूकोचा सार्वजनिन काली पूजा कमेटी तैयारी में जुटीमेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...